फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   sixty four thousand penalty

मापतोल विभाग ने मंडी मंडल में वसूला 64 हजार रुपये जुर्माना

Sun, 03 Jul 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो मंडी
ब्यूरो मंडी Updated Sun, 03 Jul 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
sixty four thousand penalty
rupees note - फोटो : अमर उजाला

मंडी। मंडल मंडी के तहत वस्तुओं में मापतोल में हेराफेरी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ मापतोल विभाग ने कड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। विभाग ने गड़बड़ी करने के 24 मामलों पर विभागीय समझौते के अनुसार  करीब 64 हजार रुपए जुर्माना वसूला है। वहीं, विभागीय टीम ने जून माह में 21 चालान किए हैं।  जबकि, तीन मामले मई माह के पेडिंग चल रहे थे। उक्त मामलों में  मंडी में पांच, सुंदरनगर में छह और कुल्लू में 10 चालान गत माह किए गए हैं।

विज्ञापन

माप-तोल विभाग  ने फरवरी माह में मंडी मंडल के सुंदरनगर, कुल्लू और मंडी में औचक निरीक्षण किया है।

जिला में करीब 256 कारोबारियों के बाट, तराजू व अन्य मापतोल यंत्र जांचे। साथ ही डिब्बाबंद वस्तुओं की भी जांच की गई। इस दौरान करीब 10 करोबारियों के मापतोल यंत्रों में गड़बड़ी पाई गई। जबकि 11 कारोबारियों की डिब्बा बंद वस्तुएं निर्धारित भार से कम पाई गई।  विभाग को लंबे समय से कारोबारियों द्वारा मापतोल में हेरा फेरी किए जाने की शिकायतें मिल रही है। ग्राहकों की शिकायत पर विभाग की टीम ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों का का दौरा किया गया और औचक निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों में खामियां पाई गई।  उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए हैं।  बिना मूल्य अंकित किए व कम तोलने वाले दुकानदारों के खिलाफ विधिक मापक विज्ञान अधिनियम 2009 और  विधिक मापक विज्ञान बंद वस्तुएं अधिनियम 2011 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में विधिक माप विज्ञान (माप-तोल) मंडी मंडल के सहायक नियंत्रक डीआर वर्मा ने कहा कि विभाग के निरीक्षकों ने जिला मंडी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया कर दुकानदार ग्राहकों को चूना लगाते हुए पकड़ा गया है। विभागीय समझौते के अनुसार 24 मामलों में 64 हजार रुपए वसूला गया है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों लूटने वाले कारोबारियो को हरगिज नहीं बख्शा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed