{"_id":"693ef4e9d8d4f293c20c2019","slug":"six-roads-become-bus-serviceable-six-months-after-the-disaster-mandi-news-c-90-1-mnd1018-179360-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आपदा के छह माह बाद बस सेवा योग्य हुईं छह सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आपदा के छह माह बाद बस सेवा योग्य हुईं छह सड़कें
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज में जून और जुलाई माह में आई आपदा के करीब छह महीने बाद छतरी उपमंडल की छह प्रमुख सड़कें बड़े वाहनों और बस चलाने के लिए योग्य हो गई हैं। सड़कें दुरुस्त होने के बाद परिवहन निगम ने मंडी से छतरी और शिमला छतरी बस सेवाएं बहाल कर दी हैं।
लोक निर्माण विभाग छतरी उपमंडल के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि सड़कें अस्थायी रूप से बहाल कर दी गई हैं। हालांकि, कुछ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हिस्सों पर सावधानी से चलाने की हिदायत दी गई है। सराज घाटी आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई थी, जहां बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ ने दर्जनों सड़कें तबाह कर दी थीं।
अब विभाग के प्रयासों नगान-छतरी सड़क, राणाबाग से छतरी, केलोधार-छतरी सड़क छतरी से बननल्हा, छतरी-गाड़ागुसैण सड़क गाड़ागुसैण, बिलागड़-मगरूगला सड़क, बरयोगी-थैंसर सड़क- थैंसर, गाड़ागुसैण-घाट सड़क बहाल कर दी है। छतरी उपमंडल के सहायक अभियंता ने यह जानकारी एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधकों (करसोग, शिमला, मंडी और कुल्लू) को भी भेजी है, ताकि बस सेवाएं शीघ्र शुरू हो सकें। परिवहन निगम मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग से सड़कों के फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद बस सेवाओं को बहाल किया जा रहा है।