{"_id":"671f8fd2f7e89a38e90f73e3","slug":"sirmaur-became-the-winner-by-defeating-kangra-sai-mandi-news-c-90-1-ssml1045-139003-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कांगड़ा साई को हराकर सिरमौर बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कांगड़ा साई को हराकर सिरमौर बना विजेता
Tue, 29 Oct 2024 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 29 Oct 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
मंडी। पड्डल में आयोजित 57वीं राज्य स्तरीय सीनियर फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सिरमौर की टीम ने कांगड़ा साई की टीम को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया है। सिरमौर की टीम ने 1-0 से मुकाबला जीता है। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कांगड़ा साई की टीम ने ऊना को 3-0 से हराया।
कांगड़ा के खिलाड़ी शिवम ने दो और विशाल ने एक गोल किया। दूसरा सेमीफाइनल सोलन और सिरमौर के मध्य हुआ। इसमें सिरमौर की टीम 3-0 से विजेता रही। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर सोमवार को एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को सम्मानित किया।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नरेश राणा, जिला फुटबाल संघ मंडी के अध्यक्ष लीला विलास, पंकज शर्मा, प्रवीण शर्मा, नरेंद्र सैनी, जगदीश राजा, वीरेंद्र सेन, हितेंद्र पटियाल, भूपेंद्र पाल, खेलो इंडिया के कोच कमल किशोर भी मौजूद रहे।