फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Siraj Deep Utsav procession carried out wearing colorful turbans along with God chariots

Mandi News: देव रथों के साथ रंग-बिरंगी पगड़ियां पहन निकाली सिराज दीप उत्सव की शोभायात्रा

Mon, 13 Nov 2023 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Siraj Deep Utsav procession carried out wearing colorful turbans along with God chariots
मंडी जिला के सिराज दीप उत्सव के शुभारंभ पर देवी देवताओं की अगुवाई में निकाली जलेब में शामिल देव
गोहर (मंडी)। सिराजघाटी में दीपावली पर आयोजित होने वाले चार दिवसीय जिला स्तरीय सिराज दीप उत्सव का शुभारंभ रविवार को मिल्क फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चेतराम ठाकुर ने किया। इस मौके पर थुनाग बाजार में मेला कमेटी एवं थुनाग पंचायत के सौजन्य से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।इस शोभायात्रा में मुख्यातिथि समेत अन्य अतिथियों ने पुरानी तहसील स्थल से थुनाग बाजार होते हुए पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान तक रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर जलेब में भाग लिया। इस मौके पर स्थानीय देवी-देवताओं के रथों ने भी भव्य जलेब की शोभा बढ़ाई। देवताओं में काला कामेश्वर, माता हिडिंबा, देवी दुलासन, देव जहल और देव पताल शामिल हुए। इस अवसर पर मंच पर पहुंचे मुख्यातिथि समेत अन्य लोगों को पंचायत प्रधान धनेश्वर और उनकी टीम ने सम्मानित किया। प्रशासन की ओर से एसडीएम थुनाग बचित्र सिंह समेत अन्य विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि सिराज दीप उत्सव क्षेत्र की संस्कृति को दर्शाता है। ऐसे आयोजन से आपसी तालमेल बढ़ता है और लोगों को रिश्तेदारों और दोस्तों से परस्पर संबंध बढ़ाने का मौका मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेले में शांति व्यवस्था कायम रखें और मेला कमेटी और पुलिस का सहयोग करें। पंचायत प्रधान ने बताया कि दीप उत्सव में दो रात्रि सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। इसमें लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed