{"_id":"65ca6ff7fad01074f20fc2e4","slug":"sir-three-years-have-passed-since-i-joined-the-municipal-corporation-now-remove-me-mandi-news-c-90-1-mrt1064-119238-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सर... नगर निगम में शामिल हुए तीन साल पूरे हो गए, अब निकाल दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सर... नगर निगम में शामिल हुए तीन साल पूरे हो गए, अब निकाल दो
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
मंडी फटाफट
नगर निगम से बाहर करने की मांग को लेकर एडीसी मंडी को ज्ञापन देती बैहना की महिलाएं
Link Copied
मंडी। सर... नगर निगम में शामिल हुए तीन साल पूरे हो गए हैं अब बाहर निकाल दो। यह फरियाद सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे बैहना वार्ड के ग्रामीणों ने एडीसी रोहित राठौर को सौंपे ज्ञापन के दौरान रखी। ग्रामीण निगम से बाहर निकलने के लिए लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं।गलियाण महिला मंडल की प्रधान मीरा देवी के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं नैणा देवी, पूनम रावत, विमला ठकराल, बिंद्रा देवी, विमला देवी, लेखराज रावत और भूप सिंह आदि ने बताया कि तीन साल पहले जब बैहना को निगम क्षेत्र में मर्ज किया था, तब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैहना में वायदा किया था कि तीन साल में जनगणना के बाद उन्हें नगर निगम क्षेत्र से बाहर कर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह अब वर्तमान सरकार और अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं कि लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। महिलाओं ने बताया कि जब से नगर निगम में शामिल हुए हैं स्ट्रीट लाइट और बैंच ही लगे हैं। इसके अलावा सड़क, रास्ते, नालियों समेत अन्य सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण परिवेश वाले बैहना में लोग कृषि और पशुधन पर निर्भर हैं। अब तीन साल बाद सुविधाओं के अभाव में उन्हें शहरी टैक्स चुकाना पड़ेगा। साथ ही अब घर बनाने आदि के लिए नक्शे पास करवाने को निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ेंगे। एडीसी के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि असुविधाओं को देखते हुए उन्हें नगर निगम क्षेत्र से बाहर कर लिया जाएगा। साथ ही जब तक नगर निगम क्षेत्र से बाहर नहीं किया जाता तब तक कोई टैक्स भी नहीं वसूला जाए। बता दें कि मर्ज एरिया में तीन साल पूरे होने के बाद टैक्स का मीटर घूमना शुरू हो गया है। हालांकि अभी इसके लिए सर्वे होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।