फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shruti won the speech competition and Muskan won the poem recitation

Mandi News: भाषण प्रतियोगिता में श्रुति और कविता पाठ में मुस्कान ने मारी बाजी

Fri, 13 Jun 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shruti won the speech competition and Muskan won the poem recitation
पधर(मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला में एसडीपीओ पधर के सौजन्य से नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम के तहत उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाषण, पेंटिंग व कविता पाठ प्रतियोगिताएं करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में उरला स्कूल की श्रुति धरवाल ने प्रथम, कटौला की आकांक्षा दूसरे और नौहली की प्रेरणा ने तृतीय स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में भराड़ू की रक्षिता प्रथम रही। कविता पाठ प्रतियोगिता में थलटूखोड़ की मुस्कान प्रथम, बथेरी स्कूल की रितिका और लड़भड़ोल की आयुषी दूसरे और कुफरी स्कूल की कृतिका तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी देवराज ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed