{"_id":"6a198f3525aa90a95e09b876","slug":"showers-of-relief-fell-from-the-sky-forest-fires-stopped-mandi-news-c-90-1-mnd1023-198528-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आसमान से बरसी राहत की फुहारें, थमी जंगलों की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आसमान से बरसी राहत की फुहारें, थमी जंगलों की आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मई में तेज धूप के बीच अचानक आसमान से बरसी राहत की फुहारों ने शुक्रवार को मौसम को सुहावना बना दिया। भीषण गर्मी से त्रस्त हर वर्ग के लोगों को जहां राहत मिली, वहीं बागवानों के लिए यह वर्षा संजीवनी साबित हुई।वन मंडल जोगिंद्रनगर के एसीएफ अश्वनी कुमार ने बताया कि सूखे मौसम के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। अब वर्षा से जंगलों में नमी बढ़ने के कारण आग की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
मई में इससे पहले पड़ रही तेज धूप, मानो आसमान से आग बरस रही हो, आमजन के लिए भारी परेशानी का कारण बनी हुई थी। मंडी जिले में लू जैसे हालात बन गए थे। उधर, लडभड़ोल और चौंतड़ा क्षेत्रों में भी हल्की बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है। कृषि विकास अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि मई की यह वर्षा चरी, बाजरा और मक्की की फसलों के लिए भी लाभकारी साबित होगी।