फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shops removed from the fair in Tattapani

मकर संक्रांति मेले के लिए तत्तापानी में सजी दुकानें को हटाईं

Wed, 12 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Shops removed from the fair in Tattapani
मंडी में लोहड़ी पर्व के लिए मूंगफली खरीदते लोग संवाद - फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। धार्मिक पर्यटन स्थल तत्तापानी में जिला स्तरीय मकर संक्रांति मेले के लिए सड़कों के किनारे अस्थाई दुकानें सजाने वाले व्यापारियों की अब खैर नहीं है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने को लगी बंदिशों को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस के साथ दुकानेें को हटाया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस को आदेश दिए कि अगर दोबारा दुकानें लगती हैं तो उनका सामान जब्त किया जाए। प्रशासन ने लोगों से भी सरकार की ओर से कोविड 19 पर काबू पाने के लिए लगाई पाबंदियों की पालना करने की अपील की। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सरकार ने पांच जनवरी को कुछ बंदिशें लगाई थी। इसको देखते हुए प्रशासन जिला स्तरीय मकर संक्रांति मेले को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद भी कारोबारियों ने गर्म पानी के चश्मों, मेला ग्राउंड और सड़कों के किनारे अस्थाई दुकानें सजानी शुरू कर दीं। ऐसे में तत्तापानी में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने मेले के लिए सजाई अस्थाई दुकानों को हटाने के आदेश जारी किए हैं। एसडीएम कारोबारियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई की रोजना रिपोर्ट भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम करसोग सनी शर्मा ने बताया कि कोविड 19 को देखते हुए सरकार ने कई बंदिशें लगाई हैं। इस कारण तत्तापानी में आयोजित होने वाले लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व को रद्द कर दिया है। ऐसे में मेले में अस्थाई दुकानों को लगाने की अनुमति नहीं है।

इसके बाद भी कई व्यापारियों ने दुकानें सजाई है, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को आदेश जारी किए हैं। अगर फिर भी दुकानदार नहीं मानते हैं तो उनका सामान जब्त करने के साथ कड़ी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed