फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   shopkeppers 80 thousands fine

गड़बड़ी पाए जाने पर दुकानदारों को 80 हजार जुर्माना

Mon, 08 Feb 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/(मंडी)।
ब्यूरो, अमर उजाला/(मंडी)। Updated Mon, 08 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन

ग्राहकों को चूना लगाने वाले शातिर दुकानदारों पर माप-तोल विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विभागीय नियंत्रक ने जनवरी माह में 35 मामलों में समझौता कर करीब 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इनमें 24 चालान जनवरी माह के दौरान किए गए। 11 पेंडिंग चालान का समझौता किया।

विज्ञापन


सख्त कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। विभागीय निरीक्षकों ने जनवरी माह में मंडी मंडल के तहत कुल्लू, मंडी, सरकाघाट, करसोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान 920 कारोबारियों के यहां बाट, तराजू व अन्य माप-तोल यंत्र के अलावा  डिब्बाबंद वस्तुओं की भी जांच की गई। जांच के दौरान करीब 24 कारोबारियों के पास गड़बड़ियां पाई गईं। जिनमें कुछ डिब्बाबंद वस्तुओं पर रेट अंकित नहीं था। जिससे सीधे तौर पर ग्राहकों को चूना लग रहा था। नियमों की अवहेलना करने पर निरीक्षकों ने दुकानदारों के चालान किए।
विज्ञापन


 जिन्हें सहायक नियंत्रक के समक्ष रखा गया। सहायक नियंत्रक डीआर वर्मा ने बिना मूल्य अंकित किए व कम तोलने वाले दुकानदारों के खिलाफ विधिक मापक विज्ञान अधिनियम 2009 और  विधिक मापक विज्ञान बंद वस्तुएं अधिनियम 2011 के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला। विभाग ने सभी दुकानदारों को चेताया है कि सभी अपने बाटों का नवीनीकरण करवाएं, डिब्बाबंद वस्तुएं में रेट अंकित होना सुनिश्चित करें और डिब्बे के साथ मिठाई न तोलें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, इस संबंध में विधिक माप विज्ञान माप तोल मंडी मंडल के सहायक नियंत्रक डीआर वर्मा ने बताया कि 35 मामलों में विभागीय समझौते के बाद करीब 80 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed