फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Major landslide in Nagnala again; villagers advised to remain alert.

Mandi News: नागनाला में फिर बड़ा भूस्खलन ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

Sun, 23 Aug 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Major landslide in Nagnala again; villagers advised to remain alert.
उतरशाल क्षेत्र के नागनाला में हुआ भूस्खलन। स्त्रोत : वीडियो ग्रैब
कटौला (मंडी)। उत्तरशाल क्षेत्र के कटौला में नागनाला के पास शनिवार को फिर बड़ा भूस्खलन होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इससे नागनाला के आसपास रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे पहले बुधवार को भी भूस्खलन के बाद चार घर खाली करवाए गए थे। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए दो परिवार किराये के कमरों में रह रहे हैं, जबकि घर और दुकान प्रभावित होने के बाद एक परिवार दूसरे घर में चला गया है। शनिवार को दोबारा भूस्खलन होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

उधर, मंडी-कुल्लू वाया कटौला वैकल्पिक मार्ग कांढी के पास शनिवार सुबह करीब तीन घंटे बाधित रहा। बारिश के कारण सड़क पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों से नागनाला और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के आसपास न जाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed