{"_id":"57360b974f1c1bec77919994","slug":"shopkeper-egitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के आगे से सामान हटाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के आगे से सामान हटाने का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 13 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की ओर से शहर में दुकानों के आगे रखे सामान को हटाने और पटड़ियों को तोड़ने का व्यापार मंडल मंडी ने विरोध किया है। इसी के तहत शुक्रवार सुबह व्यापारियों ने दो घंटे तक दुकानें बंद रख कर विरोध किया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर को व्यापारियों की मांगों से अवगत करवाया गया। प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद व्यापार मंडल ने दुकानें बंद करने का निर्णय वापस लिया। उसके बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोली।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रधान अशोक कपूर, महासचिव राजेश महेंद्रू ने बताया कि प्रशासन की ओर से दुकानों के आगे रखे सामान हटाने के साथ पटड़ियों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इसका सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और अन्य व्यापारिक ट्रेड यूनियनों ने विरोध किया। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा बिना सूचना दिए दुकानों के आगे जबरन सामान हटाया जा रहा है। व्यापार मंडल का कहना है कि शहर में पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोगों व होटल व्यवसायियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने शहर में पेयजल सप्लाई जल्द देने की मांग की है।
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने व्यापार मंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस बारे में एक कमेटी बना कर समस्या का हल किया जाएगा। उसके बाद व्यापारियों ने दुकानें खोल दी। इस मौके पर उप प्रधान नितिन कपूर, किरण वीर, दिनेश महाजन, सपन सहगल, तोष कपूर, समीर वैद्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन