{"_id":"60e1f25a8ebc3e54980805b4","slug":"shopkeepers-will-have-to-keep-goods-within-the-yellow-line-in-indira-market-mandi-news-sml3758236135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों को येलो लाइन के भीतर ही रखना होगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों को येलो लाइन के भीतर ही रखना होगा सामान
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी ने इंदिरा मार्केट की निचली मंजिल में भी येलो लाइन लगा दी। अब कारोबारी येलो लाइन के बाहर अपनी दुकान का सामान नहीं रख पाएंगे। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि सामान को जब्त किया जा सकता है।
नगर निगम ने पिछले रविवार को इंदिरा मार्केट की दूसरी मंजिल पर येलो लाइन लगाई थी। अब मार्केट की निचली मंजिल में येलो लाइन लगाई है। काफी समय से इंदिरा मार्केट सहित शहर के अन्य बाजारों में व्यापारी दुकान के बाहर भी सामान सजा देते हैं। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। नगर निगम ने व्यापारियों को बार-बार चेताया लेकिन न मानने पर ही येलो लाइन लगा दी गई है। अब अगर येलो लाइन के बाहर सामान आता है तो उसे जब्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सुपरवाइजर सुरेश कुमार ने बताया कि इंदिरा मार्केट में येलो लाइन लगाई गई ताकि व्यापारी दुकान के सामान को येलो लाइन के भीतर ही रखें। इससे आने जाने वालों को कोई परेशानी नहीं होगी। येलो लाइन अभी अन्य स्थानों पर भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि शहर में दुकानों के बाहर येलो लाइन लगाई जा रही है ताकि व्यापारी लाइन के पीछे ही अपना सामान सजाएं। अगर किसी का सामान लाइन के बाहर आया तो जब्त कर लिया जाएगा। पिछले रविवार को इंदिरा मार्केट की दूसरी मंजिल पर येलो लाइन लगाई गई थी। अब निचली मंजिल पर लाइन लगा दी गई है।