फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shop on the footpath, pedestrians on the road

Mandi News: फुटपाथ पर दुकान, सड़क पर राहगीर

Mon, 16 Dec 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shop on the footpath, pedestrians on the road
शहर के गांधी चौक के पास लगा जाम। फुटपाथ पर सामान सजा होने के कारण  आ रही परेशानी। संवाद
मंडी। शहर में फुटपाथों पर दुकानदार कब्जा कर सामान सजा रहे हैं। इससे राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। साथ ही दुकानों के बाहर वाहन पार्क करने से भी जाम की समस्या गहरा रही है। कई जगह तो दोपहर तक वाहनों को पार्क कर सामान उतारा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने हर चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात किए हैं, लेकिन वे नाकाफी दिख रहे हैं। नगर निगम भी मामले में गंभीर नहीं दिख रहा है। यही वजह है कि दुकानदार बार-बार नियमों की अवहेलना कर जनता की परेशानी बढ़ा रहे हैं। स्कूल बाजार, महामृत्युजंय चौक, चौहाटा से पुरानी मंडी, पड्डल और अस्पताल रोड में हालत गंभीर है।
विज्ञापन

यहां अधिकतर दुकानदार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। फुटपाथ पर कब्जा होने के चलते राहगीरों को सड़क से गुजरना पड़ रहा है। इससे हादसों की भी आशंका रहती है। खरीदारी के लिए आने वाले लोग भी बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क कर रहे हैं, उससे भी जाम लग रहा है। वाहन रेंगते हुए गुजर रहे हैं। पुलिस की यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
पुलिस अपना काम कर रही है। फुटपाथ पैक होने से लोग सड़कों पर चलने को मजबूर हो रहे हैं। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के चालान किए जा रहे हैं। वाहन चालकों से अपील है कि गाड़ियां पार्किंग में ही खड़ी करें।
-सागर चंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी

...
नगर निगम की ओर से बार-बार फुटपाथ पर सामान सजाने वालों पर कार्रवाई की जाती है। फिर से ऐसी समस्या आ रही है तो उसका समाधान किया जाएगा।
-एचएस राणा, आयुक्त नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed