{"_id":"610443198ebc3e092576fcbc","slug":"shimla-karsog-road-remained-closed-mandi-news-sml3787240103","type":"story","status":"publish","title_hn":"चामुनाला के समीप भारी भूस्खलन, दो घंटे तक नहीं हटाया गया मलवा और पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चामुनाला के समीप भारी भूस्खलन, दो घंटे तक नहीं हटाया गया मलवा और पत्थर
विज्ञापन
शिमला-करसोग मुख्यमार्ग में चामुनाला के समीप भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। उपमंडल में चामुनाला में भारी भूस्खलन से शिमला-करसोग मार्ग करीब दो घंटे बंद रहा। लगातार बारिश से पहाड़ी से सड़क पर पत्थर और मिट्टी आ गई। इस कारण शिमला-करसोग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मुख्यमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। वाहनों में बच्चों के साथ लोग फंस गए। भूस्खलन वाली जगह सड़क को खोलने के लिए कटिंग की जा रही है। मार्ग को करीब 12 बजे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
अब बरसात में पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं। यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी सब डिवीजन की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। शिमला-करसोग मार्ग पर कई जगह पर सड़क को खोलने के लिए कटिंग की गई है।
बारिश में भूस्खलन होने से सारा मलबा सड़क पर आ जाता है। इसी वजह से 29 जुलाई को एक ट्रक पत्थर से बचाव करते हुए पलट गया था। ऐसे में विभाग की लापरवाही कभी भी लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। लोनिवि चुराग सब डिवीजन के एसडीओ आरएल ठाकुर का कहना है कि सड़क पर आई मिट्टी और पत्थर को हटाने के लिए मशीन भेज दी गई है। यहां बड़े-बड़े पत्थर को तोड़ने के लिए ब्रेकर भी भेजा गया है। करीब 12 बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया।