{"_id":"6abc0dab19549f5e04038c05","slug":"shepherd-struck-by-a-traveller-vehicle-in-aut-tunnel-succumbs-to-injuries-while-being-taken-to-aiims-mandi-news-c-90-1-ssml1045-215533-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आया चरवाहा, एम्स ले जाते तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आया चरवाहा, एम्स ले जाते तोड़ा दम
विज्ञापन
तीन भेड़ों की भी मौत, एक घायल, पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नगवाईं (मंडी)। मंडी-कुल्लू हाईवे पर औट टनल में मंगलवार को ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली मूल के पुहाल (चरवाहे) की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद चार भेड़ें भी वाहन की चपेट में आ गईं। इनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक भेड़ घायल है।
हादसे के बाद औट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल पुहाल को सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल कुल्लू रेफर किया। हालत में सुधार न होने पर उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन बटाला पुत्र चंद्र बहादुर बटाला निवासी जिला रुकुम नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस टीम साक्ष्य जुटा रही है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।