फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   shary man in action

शैरी मान ने यार अनमुल्ले और तीन पैग पर मचाया धमाल

Sun, 26 Feb 2017 10:56 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 26 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
shary man in action
शिवरात्रि की दूसरी संध्या में उमड़ी दर्शकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक शैरी मान ने धमाल मचाया। पंजाबी गानों पर दर्शकों ने जमकर डांस किया। प्रदेश और स्थानीय कलाकारों व सांस्कृतिक दलों ने भी अपनी प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर संध्या का शुभारंभ किया।       
विज्ञापन

रविवार को मेले की दूसरी संध्या का आगाज सराज के देव शेष नाग शैटी की देव ध्वनि से हुआ। स्टार कलाकार पंजाबी गायक शैरी मान  रात आठ बज 20 मिनट पर मंच पर आते ही दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। जिसके बाद शैरी मान ने सुपरहिट गानों से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। यार अनमुल्ले, भलिये गड्डी दी डिक्की खोल के पेश किया। पंजाबी हिट शॉग तीन पैग पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। इसके बाद शादी डॉट कॉम जक मुंडा भालदी, नी चंडीगढ़ वालिए हुण नी मूड दे यार, बड्डा भाई, जैती दी कनाडा पर धमाल मचाया। शैरी मान को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी।       
विज्ञापन


इससे पहले कांगड़ा के कुमार साहिल ने महफिल में हम न हो, एक मुंडा पंजाबी, मैं जट यमला पगला दीवाना, ये देश है वीर जवानों का, बड़ा टेम सी पर खूब तालियां बटोरी। मंडी के अरीन अरोड़ा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। राजू शिव ओंकारा आर्ट ग्रुप मंडी के कलाकार अमन और मोहिंद्र ने मयूर नृत्य की शानदार प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। सुंदरनगर के राजकुमार वर्मा ने आसां तेरी एक फोटो ले जाणी, मंडी के नितिन शर्मा ने सोणी-सोणी शिमले री सड़का जिंदे, शिमला के नरेंद्र नीतू ने एक हसीना थी, चंदेल म्युजिकल ग्रुप शिमला के कलाकार एक अध्या मंगाई जा रे, बदले तेवर तेरा रे जमाना, आशा म्युजिकल ग्रुप शिमला की गायिका ने लाल चिंड़िए गेहूं रा दाना, एक्सीलेंट म्युजिकल ग्रुप शिमला के कलाकार ने तेरा मेरा प्यार अड़िए बचपन रा प्यार, पूजा कला मंच शिमला ने नाटी प्रस्तुत की। चंबा के मोहिंद्र सिंह ने शिव कैलाशों के वासी, शिमला की आशा कंवर ने झूठू रे झुलारे, सूरज मेहता ने रोहड़ू जाणा मेरी अमिए पेश किया। मंडी के जगदीश ने ओ रीनू तेरी चिठ्ठी पत्री आई ना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त संदीप कदम, एडीसी हरीकेश मीणा, एडीएम विवेक चंदेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed