फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shagun tops in speech competition

Mandi News: भाषण प्रतियोगिता में शगुन अव्वल

Tue, 30 Sep 2025 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Shagun tops in speech competition
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समैला में प्रधानाचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य शिक्षक अचला कुमारी ने विद्यार्थियों को रेबीज रोग के बारे में बताया। कहा कि रेबीज एक घातक वायरस जनित रोग है, जो कुत्ते, बिल्ली, बंदर या अन्य पालतू एवं जंगली जानवरों के काटने से फैलता है।
विज्ञापन

यदि समय पर इलाज न किया जाए तो यह बीमारी इंसान की जान तक ले सकती है। बताया कि रेबीज से बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है। स्कूल में भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण में शगुन ने प्रथम, अविहिका ने द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में तमन्ना प्रथम, राशिक कुमार शर्मा द्वितीय तथा आरुषि एवं पायल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल मनोज कुमार ने भी विद्यार्थियों को रेबीज से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता भारती, सीएचओ सुनीता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed