{"_id":"67ac9823656e9ee6ec05c374","slug":"shabad-kirtan-and-procession-took-out-praising-the-glory-of-guru-mandi-news-c-90-1-ssml1025-147695-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शबद कीर्तन और शोभायात्रा निकाल किया गुरु की महिमा का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शबद कीर्तन और शोभायात्रा निकाल किया गुरु की महिमा का गुणगान
Thu, 13 Feb 2025 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 13 Feb 2025 06:12 AM IST
विज्ञापन
गोहर उपमंडल के चैलचौक में संत रविदास जयंती के अवसर पर बाजार में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। स
जिलेभर में धूमधाम से मनाई गरु रविदास की जयंती, रविदास पंचायत समिति मंडी ने सम्मानित किए वरिष्ठ नागरिक
40 फुट लंबे झंडे का विधिवत पूजन कर अदा की पवित्र रस्म
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी/गोहर/लडभड़ोल/सरकाघाट/ सुंदरनगर। संत शिरोमणि रविदास की 648वीं जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह पवित्र झंडा रस्मों के साथ शबद कीर्तन किया गया। इस दौरान रविदास गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से भंडारों का भी आयोजन किया गया।
मंडी शहर के सुहड़ा वार्ड स्थित गुरु रविदास गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से वरिष्ठ नागरिकों की अध्यक्षता में 40 फीट ऊंचे नए झंडे का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया और करीब 30 वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया। वहीं वार्ड में ही पुरातन बाबा झल्ला गुरुद्वारा में भी झंडा रस्म अदा की गई। इस अवसर पर रविदास पंचायत समिति के प्रधान भाल चंद्र, सचिव गोपाल, कोषाध्यक्ष खेम चंद, सदस्यों में देविंद्र बैंस, देवराज, विजय कुमार, सुरेंद्र, हुकम चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गोहर उपमंडल में बुधवार को चैलचौक, नौण, शाला, गोहर, दाण, काशण और स्यांज पंचायतों में महिलाओं और बच्चों ने मनमोहक झांकियाें के साथ प्रभातफेरी और दिनभर शोभायात्रा में भाग लिया। रविदास कमेटी चैलचौक के प्रधान रमेश कुमार ने बताया कि गुरु रविदास की जयंती प्रत्येक वर्ष माघ माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है।
-- -
ऊटपुर में लगाया अटूट लंगर
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़ोल के लोहारजोल और ऊटपुर में संत रविदास कमेटी की ओर से रविदास जयंती मनाई गई। ऊटपुर रविदास कमेटी के प्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में मंगलवार रात्रि भजन कीर्तन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने गुरू महिमा का गुणगान किया। बुधवार सुबह झंडा रस्म और गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। इस मौके पर चमारूराम, चेतराम, प्रदीप चंद,इंद्रपाल, धनीराम, शिवराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -
दी गोड़ी घुलाणू संत शिरोमणि रविदास सभा ने मनाई जयंती
सरकाघाट (मंडी)। नबाही रविदास सभा सदस्यों ने बुधवार को गुरु रविदास जयंती पर विशाल भंडारा लगाया। संत गिरजानंद ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया तथा कीर्तन-भजन सहित रविदास के जीवन चरित्र व उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। रविदास की शिक्षाओं को आज भी मानवता ने संजोए हुए रखा है। इस आयोजन में दी गोड़ी घुलाणू संत शिरोमणि रविदास सभा के सदस्यों प्रधान बलदेव सिंह, उप प्रधान प्रेम सिंह, मनीष, कोषाध्यक्ष किशोरी लाल, नथूराम, राकेश, अमर सिंह, नंद लाल, मुंशीराम, बलदेव, राज कुमार, प्रकाश, रुपा देवी,पींकी, सुनीता ने सहयोग किया। संवाद
जात-पात भेदभाव से ऊपर उठकर करें समाज सेवाः राकेश जम्वाल
सुंदरनगर, डैहर (मंडी)। बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में आयोजित रविदास जयंती के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने लोगों का आहवान किया कि जात-पात से ऊपर उठकर समाज सेवा और एकता में कार्य करें। उन्होंने गुरु रविदास के आदर्शों एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास ने समाज को समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष रक्षा धीमान, रविदास मंदिर प्रधान धर्मपाल और ग्रंथि भीम सिंह, वाल्मीकि कमेटी के प्रधान संजीव कुमार, श्यामलता, सीताराम बंसल, दीपक सुरेहली, राजेंद्र, अरूण, निर्मल, प्रवीण, गौरव, सुभाष, विजय, महेन्द्र, कुलदीप शामिल रहे। संवाद