{"_id":"588b7b4e4f1c1b9e7dcf5986","slug":"seven-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में सात लोग घायल
मंडी
Updated Fri, 27 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर/सरकाघाट (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थानीय बस स्टैंड से बाहर आ रही परिवहन निगम की बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक व परिचालक घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चालक को मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की बस वीरवार सुबह जैसे ही बस स्टैंड के बाहर निकली बिलासपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इस घटना में बस चालक घनश्याम कुमार व परिचालक लाल सिंह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से चालक को मंडी के लिए रेफर कर दिया गया है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरकाघाट उपमंडल के बरांग-थौना सड़क पर शुक्रवार दोपहर को आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई जा गिरी। कार सवार थौना की ओर जा रहे थे। सड़क पर गाय को बचाने के चक्कर में चालक का नियंत्रण खोने से कार करीब 15 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक मनोहर लाल निवासी चनेड़, तारा चंद, मीरा देवी, गंभरी देवी और कांता देवी घायल हो गए। कार के गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर इकट्ठे हो गए और घायलों को खाई से निकाल कर थौना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल सरकाघाट रेफर कर दिया। घायल तारा चंद की हालत गंभीर बताई जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
महिला की जमीन से काट डाले पेड़, पुलिस ने दर्ज कराया केस
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के महादेव में एक महिला ने दो लोगों पर उसकी मलकीयती जमीन से पेड़ काटने व सीवरेज का गंदा पानी उसकी जमीन पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महादेव निवासी महिला निर्मला देवी ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि स्थानीय निवासी दो भाईयों ने करीब दो माह पहले उसकी मलकीयत से खिरड़ व तुनही के 11 पौधे काट दिए तथा कई पौधों की लकड़ी भी साथ ले गए। वहीं आरोपियों ने जो सीवरेज का गड्ढा बना रखा है उसका गंदा पानी उसकी जमीन में बहता है। पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ने बताया पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 447, 379 और 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।