फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seven buffaloes died due to lightning in Lambadal

Mandi News: लंबाडाल में बिजली गिरने से सात भैंसों की मौत

Fri, 29 Aug 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Seven buffaloes died due to lightning in Lambadal
पधर (मंडी)। द्रंग विस क्षेत्र की पराशर घाटी में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। फ्लैश फ्लड की घटना के बाद वीरवार रात्रि करीब 12:30 बजे बिजली गिरने से ग्राम पंचायत शेगली के लंबाडाल क्षेत्र में गुर्जर पशुपालक शौकत अली निवासी संदोआ ग्राम पंचायत कटौला की सात दुधारु भैंसों की मौत हाे गई।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में गुर्जर समुदाय अपने पशुधन को पराशर घाटी के ऊपरी पहाड़ियों में चराने ले जाते हैं। वीरवार रात जब शौकत अली का पशुधन घाटी में ठहराव कर रहा था तो अचानक बिजली गिरने से पशुधन चपेट में आ गया। इसमें सात भैंसों की मौत हो गई। घटना की सूचना उप तहसील कटौला प्रशासन काे दी गई। नायब तहसीलदार मोहन सिंह यादव ने बताया कि राजस्व और वेटरनरी विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवार की रिपोर्ट तैयार करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed