{"_id":"654bc7a4ad835e3b110cddd1","slug":"server-down-during-festive-season-ration-not-available-in-depots-mandi-news-c-90-1-ssml1026-12611-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: त्योहारी सीजन में सर्वर डाउन, डिपुओं में नहीं मिल रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: त्योहारी सीजन में सर्वर डाउन, डिपुओं में नहीं मिल रहा राशन
Wed, 08 Nov 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
मंडी। त्योहारी सीजन में इस बार डिपुओं पर राशन लेना चुनौतीपूर्ण हो गया है। सर्वर डाउन होने के चलते पीओएस मशीन नहीं चल पा रही हैं। इससे उपभोक्ताओं को राशन भी नहीं मिल रहा है। यह समस्या प्रदेशभर में ही चल रही है। उपभोक्ता रोजाना राशन का कोटा लेने के लिए डिपो पर पहुंच रहे हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने की सूरत में उनको खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि मशीन नहीं चल रही है। सर्वर बार-बार डाउन हो रहा है। इसका कारण बिलिंग भी नहीं हो पा रही है। हैरानी की बात है कि पिछले 10 दिनों से यह समस्या चल रही है, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं किया जा सका है। हालांकि जिला खाद्य नियंत्रकों ने पीओएस से संबंधित एजेंसी को पत्र लिखकर बार-बार आग्रह किया है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। मगर इतने दिन बीत जाने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
डिपुओं पर राशन कार्डों को ढेर लग रहे हैं। अधिक परेशानी इस बात की है कि इस समस्या के चलते अभी तक कई उपभोक्ताओं को पिछले माह का राशन भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों में भारी निराशा है कि त्योहार में वह बिना राशन कैसे गुजारा करेंगे, क्योंकि बाजारों में तो खाद्य वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में मध्यम व गरीब तबके के लोगों को तो उचित मूल्य की दुकानों से मिलने वाले राशन का ही सहारा है।
विज्ञापन
मंडी जिला के विभागीय नियंत्रक पवन कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सर्वर डाउन होने के कारण डिपुओं पर परेशानी हो रही है, लेकिन जैसे ही सर्वर ठीक होता है तुरंत उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनी ने जल्द समस्या के समाधान की बात कही है, ताकि उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो।
क्या कहते हैं उपभोक्ता
मंडी शहर के उपभोक्ताओं में कार्ड होल्डर विमला देवी, कौशल्या देवी, शंकर, ज्योति देवी, सत्या देवी, तनुजा जम्वाल, लता ठाकुर, चमन लाल आदि ने कहा कि पिछले कई दिनों से डिपो के चक्कर काट रहे हैं। राशन कार्ड डिपो होल्डर के पास पड़े हैं, मगर सर्वर डाउन होने के कारण मशीन नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार शुरू हो गए हैं और राशन नहीं मिलने से कठिनाई हो रही है। उन्होंने विभाग से जल्द ही समस्या के समाधान की मांग की है।