फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seri preached the knowledge of Geeta on the stage

Mandi News: सेरी मंच पर दिया गीता ज्ञान का उपदेश

Sat, 14 Dec 2024 10:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Seri preached the knowledge of Geeta on the stage
मंडी। सामाजिक एवं विश्व शांति को लेकर शनिवार को इस्कॉन संस्था मंदिर की ओर से ऐतिहासिक सेरी मंच पर गीता यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने आयोजकों को बधाई दी। संस्था के कलाकारों ने भागवत गीता श्लोकाेच्चारण के साथ भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन

संस्था के सदस्य अनिल गुलेरिया ने बताया कि शनिवार सुबह 11:30 बजे सेरी मंच पर पालमपुर से मनीषा गोस्वामी और दिल्ली के कलाकारों ने गीता पाठ, श्लोकोच्चारण सहित भागवत के बारे जानकारी दी। कहा कि हिंदू समाज में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर वर्ग के लोगाें को गीता का ज्ञान होना जरूरी है। रोजाना भागवत गीता को पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

इससे मानसिक शांति मिलती है, वहीं अनंत ज्ञान का भी सृजन होता है। बताया कि इस्कॉन मंडी की ओर से मंच पर हवन का भी आयोजन किया। इसमें विधिविधान से मंत्रोच्चारण कर पूर्णाहुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कृष्ण भजन, कीर्तन, गणेश वंदना, कृष्ण वंदना सहित अन्य नृत्य नाटिकाओं से गीता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पालमपुर से मनीशा गोस्वामी, कुल्लू से शुभम प्रभु, मंडी इस्कॉन से अमित गुलेरिया, बबीता धीमान, विवेक शर्मा, अनिल गुलेरिया, विजय सास्वत, अनुकूल चैतन्य दास सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed