फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seraj Youth Sports and Cultural Festival is a good initiative: Jairam

खंड सराज स्तर पर पार्वती महिला मंडल राहीधार विजेता

Wed, 18 May 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Seraj Youth Sports and Cultural Festival is a good initiative: Jairam
मुख्यमंत्री के सराज दौरे को लेकर नाचते गाते हुए उनका स्वागत करते ग्रामीण व पार्टी कार्यकर्ता सं? - फोटो : Mandi
थुनाग(मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के उपकार्यालय का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने सराज युवा खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव के समापन पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि सराज युवा खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव अच्छी पहल है।
विज्ञापन

इसमें खंड सराज स्तर पर पार्वती महिला मंडल राहीधार विजेता और आशुतोष महिला मंडल गुनाची उपविजेता रहे। इसके अतिरिक्त महिला मंडलों में बालीचॉकी जोन से आशुतोष महिला मंडल घुनाची विजेता और नई उमंग महिला मंडल बालीचौकी और जय देवता भराड़ू महिला मंडल भलयारी उप विजेता, गाड़ागुशैणी जोन में महिला मंडल रूततान विजेता और महिला मंडल भनाड़ उपविजेता रहे। वहीं, थाची जोन से नारी शक्ति महिला मंडल नाचनी विजेता और नारी शक्ति महिला मंडल खलवाण उपविजेता, छतरी जोन से महिला मंडल बगड़ा थाच विजेता और महिला मंडल दिव्य ज्योति थाच उप-विजेता रहे।
विज्ञापन

बागा चनोगी जोन से महिला मंडल कुलथनी विजेता और मां सरस्वती महिला मंडल टील उपविजेता, मझोठी जोन से पार्वती महिला मंडल राहीधार विजेता और महिला मंडल सरधार खनयारी उपविजेता, जंजैहली जोन से महामाया महिला मंडल तुंगाधार विजेता और महिला मंडल शीला कोड उपविजेता और थुनाग जोन से नव चेतना महिला मंडल खमराड़ विजेता और महिला मंडल थुनाग उपविजेता रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर, सराज भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष खेमदासी, भाजपा मंडलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, जिला परिषद सदस्य रजनी ठाकुर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, भाईचारे, सहयोग और समन्वय की भावना को मिला बढ़ावा
सीएम ने कहा कि उत्सव में सराज घाटी की 1390 टीमों के माध्यम से 14000 ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच उपलब्ध हुआ है। इससे खेल भावना को बढ़ावा मिला है और पारंपरिक खेलों और समृद्ध संस्कृति का प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण भी सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से आपसी भाईचारे, सहयोग और समन्वय की भावना को भी बढ़ावा मिला है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने थुनाग में एचडीएफसी बैंक की शाखा का भी शुभारंभ किया, जो प्रदेश में बैंक की 84वीं शाखा है। इस दौरान खूब सीएम का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed