{"_id":"6197dfd28e985966f7692e6a","slug":"seoh-longani-and-gryoh-won-the-matches-in-dharampur-mandi-news-sml3907804133","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में स्योह, लौंगनी और ग्रयोह ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में स्योह, लौंगनी और ग्रयोह ने जीते मैच
विज्ञापन
धर्मपुर में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से रू-ब-रू होते मुख्यातिथि।
धर्मपुर (मंडी)। स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब धर्मपुर की ओर से डीपीएल (धर्मपुर प्रीमियर लीग) क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को स्योह, लौंगनी और ग्रयोह की टीमों ने मैच जीते।
पहला मैच सिद्धपुर और स्योह के बीच हुआ। सिद्धपुर ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी स्योह की टीम ने 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धपुर टीम 8 विकेट के नुकसान पर केवल 69 रन ही बना पाई। स्योह ने 12 रन से मैच जीत लिया। इसमें मैन ऑफ द मैच स्योह के अंकुश रहे जिन्होंने 16 रन और 2 विकेट लिए। दूसरा मैच लौंगनी और बनाल के बीच खेला गया।
विज्ञापन
लौंगनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाल की टीम 8 विकेट खोकर केवल 58 रन ही बना पाई। लौंगनी के अजय 47 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे।
तीसरा मैच ग्रयोह और सधोट के बीच खेला गया। ग्रयोह ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सधोट की टीम ने 5 विकेटों के नुकसान पर 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रयोह टीम ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। ग्रयोह के धीरज मैन ऑफ द मैच रहे।
000