फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Senior citizens will be able to make slips for other patients at the counter if there is vacancy.

Mandi News: खाली होने पर वरिष्ठ नागरिक काउंटर पर अन्य मरीज बना सकेंगे पर्ची

Wed, 16 Oct 2024 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 16 Oct 2024 08:10 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens will be able to make slips for other patients at the counter if there is vacancy.
जोनल अस्पताल के वरिष्ठ नागरिक पर्ची काउंटर पर पर्ची बनाने खड़े आम लोग। संवाद
इंपेक्ट
विज्ञापन

खबर छपते ही हरकत में आया अस्पताल प्रबंधन, काउंटर पर तैनात कर्मियों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में वरिष्ठ नागरिकों वाले काउंटर के खाली होने पर आम लोगों की पर्ची भी कर्मचारियों को बनानी होगी। इसे लेकर जोनल अस्पताल प्रबंधन ने काउंटर पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। पहले यहां वरिष्ठ नागरिकों वाले काउंटर के खाली होने पर भी आम लोगों की पर्ची नहीं बनाई जा रही थी। हालांकि यहां बनाए अन्य दो काउंटरों पर पर्चियां बन रही थी लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को लाइनों में खड़े होना पड़ रहा था। वरिष्ठ नागरिकों वाले काउंटर पर तैनात कर्मी यह कहकर भेज रहे थे कि यहां सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों की ही पर्ची बनेगी। वरिष्ठ नागरिकों वाला काउंटर खाली होने के बावजूद मरीजों की पर्चियां न बनाने पर अमर उजाला ने मामले को अस्पताल प्रबंधन के ध्यान में लाकर प्रमुखता से उठाया था। अब तीनों काउंटरों पर पर्ची मिलने से अस्पताल आने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। जोनल अस्पताल मंडी के मेडिकल सुपरिंंटेंडेंट डाॅ. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से पर्ची काउंटर खोला गया है। यदि उस पर भीड़ नहीं है और वह खाली चल रहा है तो वहां आम लोगों की पर्ची बनाई जा सकती है। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। नियमों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जोनल अस्पताल के वरिष्ठ नागरिक पर्ची काउंटर पर पर्ची बनाने खड़े आम लोग। संवाद

जोनल अस्पताल के वरिष्ठ नागरिक पर्ची काउंटर पर पर्ची बनाने खड़े आम लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed