फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Selection of Under-14 basketball team for the state-level competition

Mandi News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 बास्केटबाल टीम का चयन

Wed, 22 Jul 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Selection of Under-14 basketball team for the state-level competition
24 खिलाड़ियों का हुआ चयन, 24 से 26 जुलाई तक मंडी में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई मंडी के प्रांगण में मंगलवार को जिला बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 लड़के एवं लड़कियों के वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य आगामी राज्य स्तरीय अंडर-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए मंडी जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन करना था।

जिला बास्केटबाल संघ के महासचिव अशोक भुट्टो ने बताया कि चयन प्रक्रिया में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 50 युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को उनके खेल कौशल, गति, फिटनेस और अनुशासन के कड़े मानकों पर परखा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 लड़कों और 12 लड़कियों का चयन किया गया है। पूरी चयन प्रक्रिया जिला बास्केटबाल संघ के एडवाइजर राजू और चंदन कटोच की देखरेख एवं तकनीकी मार्गदर्शन में संपन्न हुई। अशोक भुट्टो ने कहा कि राज्य स्तरीय अंडर-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 जुलाई तक सीबीएसई स्कूल मंडी में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed