{"_id":"667c100e26f697841f09a48c","slug":"seeks-security-for-taxi-drivers-and-passengers-from-punjab-cm-mandi-news-c-90-1-ssml1025-129601-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंजाब के सीएम से टैक्सी चालकों और सवारियों के लिए मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंजाब के सीएम से टैक्सी चालकों और सवारियों के लिए मांगी सुरक्षा
Thu, 27 Jun 2024 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
मंडी। पंजाब में हिमाचल विशेष कर मंडी जिला के टैक्सी चालकों से हो ही मारपीट और धमकाने की वारदातों को लेकर जिला मंडी टैक्सी एकता संगठन मुखर हो गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक मांग पत्र भेजा। इसमें उन्हें पंजाब में चंडीगढ़-कीरतपुर साहिब राजमार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करवाने की गुहार लगाई है।
मंडी टैक्सी एकता संगठन के जिला प्रधान महेंद्र सिहं गुलेरिया, सचिव अजीत सिंह जम्वाल, चेयरमैन सुनील बरवाल, प्रवीण शर्मा, भूपेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले पांच दिनों में मंडी जिला से पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में गए तीन टैक्सी चालकों पर चंडीगढ़-कीरतपुर मार्ग पर तेजधार हथियारों के साथ जानलेवा हमलाकर मारपीट की गई। गाड़ियों से तोड़फोड़ की गई।
वाहन चालकों में दो टैक्सी और एक निजी वाहन चालक से मारपीट हुई है। उन्होंने पंजाब मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि हिमाचल के अलग-अलग कोनों से लोगाें को हर रोज बीमारी और अन्य कार्यों के चलते पंजाब के चंडीगढ़ आना-जाना रहता है। ऐसे में शरारती तत्वों द्वारा जानलेवा हमलाकर डराना-धमकाना चिंताजनक है। अब टैक्सी चालकों में भय पैदा हो गया है और वह पंजाब में आवागमन से कतराने लगे हैं। उन्होंने गुहार लगाई कि टैक्सी चालकों व सवारियों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा इस तरह की घटनाएं घटित न हो सकें।
विज्ञापन
वाहन चालकों के साथ मारपीट चिंताजनक : गगन शर्मा
गोहर (मंडी)। चैलचौक टैक्सी-मैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान गगन कुमार शर्मा ने पंजाब में मंडी जिला के चालकों से मारपीट की घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक हुई मारपीट की घटनाओं में चालक और यात्री घायल भी हुए हैं और टैक्सियों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि चालकों के पास इंश्योरेंस, पासिंग, वैध ड्राइविंग लाइसेंस या अपेक्षित टैक्स नहीं होता तो उस एवज में टैक्सी मालिकों को अपने पैसों से गाड़ी का काम करवाना पड़ता। यूनियन प्रधान गगन शर्मा ने सभी टैक्सी मालिक, चालकों से अपील की है कि सभी अपनी अपनी गाड़ियों के अपेक्षित दस्तावेज पूर्ण कर ही सवारी बैठाएं। पांच दिन के अंदर सभी दस्तावेज पूर्ण कर लिए जाएं। तत्पश्चात ही वह टैक्सी यूनियन के दायरे में रहेगी और टैक्सी का काम कर पाएंगी। संवाद