फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seeing the increasing number of female patients, the hospital management opened an additional ward.

Mandi News: महिला मरीजों की बढ़ती भीड़ देख अस्पताल प्रबंधन ने खोला अतिरिक्त वार्ड

Tue, 23 Sep 2025 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Seeing the increasing number of female patients, the hospital management opened an additional ward.
क्षेत्रीय असपताल मंडी में खोला गया अतिरिक्त वार्ड। संवाद
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के महिला मेडिसिन वार्ड में रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अतिरिक्त वार्ड खोल कर मरीजों को उपचार दिया है। अतिरिक्त वार्ड में 12 बेड पर मरीज उपचार ले रहे हैं। पांच दिन पूर्व महिला मेडिसिन वार्ड में मरीज बढ़ने पर एक बेड पर दो-दो मरीज उपचार ले रहे थे।
विज्ञापन

सुविधा के अभाव में अधिकांश मरीजों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा था। मामले को अस्पताल प्रबंधन के ध्यान में लाया था। संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त वार्ड खोल कर मरीजों को सुविधा दी है। हालांकि स्टाफ की कमी होने के चलते अभी वार्ड में नर्सिंग स्टाफ की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अतिरिक्त वार्ड में दो कमरों में 12-12 बेड, बेंच और अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। दुदर निवासी कांता देवी, नेला से रूकमणी, दामोदरी, पंडोह से अछरा देवी आदि ने बताया कि पहले तो वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीजों को उपचार दिया जा रहा था, लेकिन अब अतिरिक्त वार्ड के खोलने पर उन्हें बेहतर महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ही अतिरिक्त वार्ड को खोला गया है। हालांकि अभी अस्पताल में स्टाफ की कमी चल रही है, ऐसे में नर्सिंग स्टाफ को बुलाने पर उपचार दिया जा रहा है।
डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed