{"_id":"662c0f67efee96220701cfb9","slug":"security-arrangements-at-joginder-nagar-railway-station-are-incomplete-mandi-news-c-90-1-ssml1045-125059-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रेलवे स्टेशन जोगिंद्रनगर में सुरक्षा प्रबंध अधूरे, न सीसीटीवी और न ही कोई जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रेलवे स्टेशन जोगिंद्रनगर में सुरक्षा प्रबंध अधूरे, न सीसीटीवी और न ही कोई जवान
Sat, 27 Apr 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक के आखिरी ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन जोगिंद्रनगर में सुरक्षा प्रबंधों के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। यहां पर नशेड़ियों का हब बन चुके स्टेशन में सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति दशकों बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाई है। सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करना भी रेलवे विभाग भूल चुका है। करीब सात सौ मीटर दायरे तक फैले स्टेशन में सुबह से लेकर रात तक अराजक तत्व बेखौफ डेरा जमाए हुए हैं। इनकी संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे पुलिस का रवैया भी उदासीनता भरा है।
स्थानीय लोगों में शामिल दीपक, वेद कुमार, विकास, विवेक कुमार ने बताया कि चारों ओर से रास्ते खुले होने के चलते परिसर में अराजक तत्वों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रेलवे विभाग सुरक्षा के प्रबंधों को लेकर गंभीर नहीं है। जोगिंद्रनगर में आवागमन कर रही चार रेलगाड़ियों में कई बार संदिग्ध भी यात्री बनकर स्टेशन पहुंच जा रहे हैं। साधु की वेशभूषा में भी यात्रियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, लेकिन इन यात्रियों की जांच पड़ताल के लिए भी कोई व्यवस्था स्टेशन में नहीं है। रेलवे पोस्ट की बात करें तो यह करीब 50 किमी दूर पालमपुर में स्थित है।
उधर, रेलवे अधीक्षक रविंद्र रावत का कहना है कि उन्होंने रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से स्टेशन परिसर की सुरक्षा के प्रबंधों को लेकर योजना का प्रारूप तैयार किया है। बहरहाल रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस की पेट्रोलिंग स्टेशन परिसर में लगातार हो रही है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का खतरा फिलहाल नहीं है। वहीं, स्थानीय डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि जोगिंद्रनगर शहर के भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों पर नोटिस जारी करेंगें। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना और संदिग्धों पर नकेल कसने के लिए पुलिस को सहायता मिल सके।