{"_id":"664a61e1f9ac3c7f7407ac74","slug":"second-randomization-of-evm-and-vvpat-machines-for-lok-sabha-elections-mandi-news-c-90-1-ssml1025-126760-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी रैंडमाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी रैंडमाइजेशन
Mon, 20 May 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 20 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय में लोकसभा चुनाव में उपयोग की जाने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी रैं
मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा आम चुनाव में उपयोग होने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी रैंडमाइजेशन सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में की गई। इसमें ईएमएस 2.0 सॉफ्टवेयर का उपयोग करके दूसरी रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।
रैंडमाइजेशन उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में की गई। रैंडमाइजेशन से पहले उम्मीदवारों के प्राधिकृत व्यक्तियों को रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के बारे अवगत करवाया गया। रैंडमाइजेशन के उपरांत प्रत्याशियों के प्राधिकृत व्यक्तियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सूची प्रदान कर दी गई। रैंडमाइजेशन के उपरांत अब यह तय हुआ है कि कौन सी मशीन किस बूथ को भेजी जानी है। पहली रैंडमाइजेशन में केवल यह तय हुआ था कि किस विधानसभा में कौन सी मशीन भेजी जाएगी।
निर्वाचन अधिकारी मंडी संसदीय क्षेत्र अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश निर्देशों के अनुसार ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का दूसरा रैंडमाइजेशन किया गया। मंडी संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभाओं में 2213 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। अब सूची के अनुसार ही इन पोलिंग बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को भेजा जाएगा। रैंडमाइजेशन के दौरान ही कुछ मशीनें रिजर्व रखी गई हैं ताकि किसी मशीन में अगर तकनीकी खराबी आ जाए तो उसे रिजर्व मशीन से बदला जा सके। इसके अतिरिक्त कुछ मशीनों को प्रशिक्षण के लिए आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी की ओर से करणवीर, कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से संजय शर्मा, बसपा प्रत्याशी की ओर से नरेंद्र कुमार, हिमाचल जनता पार्टी प्रत्याशी की ओर से महेश सैनी, आजाद प्रत्याशी की ओर से आदित्य प्रताप सिंह उपस्थित रहे।