{"_id":"67855d93bc55a638ce071491","slug":"scorched-person-baking-fire-in-tungal-mandi-news-c-90-1-ssml1025-145249-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तुंगल में आग सेंकते झुलसा व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तुंगल में आग सेंकते झुलसा व्यक्ति
विज्ञापन
मंडी। तुंगल क्षेत्र के नागणी गांव में चूल्हे के पास आग सेंकते वक्त एक व्यक्ति झुलस गया। कपड़ों में आग लग जाने के कारण हरभज (60) चिल्लाया। चीख पुकार के कारण परिजनों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार तुंगल क्षेत्र के नागणी गांव के हरभज पुत्र गंगु राम अस्वस्थ होने के कारण सोमवार सुबह घर पर चूल्हे के पास आग सेंक रहे थे। परिवार के अन्य लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। सुबह करीब 9:30 बजे चूल्हे के पास बैठे हरभज के कपड़ों में आग लग गई। हरभज आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। चिल्लाने पर घर के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। उसे कोटली नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया।
....
तुंगल क्षेत्र में आग से झुलसे एक व्यक्ति को आपातकाल ओपीडी में भर्ती किया है। आग की चपेट में आने से व्यक्ति की पीठ, गर्दन, बाजू और पेट का कुछ हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है। व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
-डॉ. दुष्यंत ठाकुर, क्षेत्रीय अस्पताल जोनल