फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   school

मंडी में बंक मार कर बर्थ डे मनाते पकड़ीं स्कूली छात्राएं

Thu, 03 Dec 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 03 Dec 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
school

शहर के एक स्कूल की छात्राओं को एक व्यक्ति ने पंचवक्त्र मंदिर परिसर में बंक मारकर बर्थ डे मनाते हुए पकड़ा। छात्राएं वर्दी में होने के कारण व्यक्ति ने उन्हें स्कूल पहुंचाया और घटना की सूचना उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर को दी। मामला बीते बुधवार का है। जानकारी के अनुसार स्कूल से बंक मार कर बर्थ डे मनाने के लिए तीन छात्राएं बुधवार सुबह पंचवक्त्र मंदिर पहुंची। जिन्हें किसी व्यक्ति ने वर्दी में देख लिया। स्कूल समय के दौरान वर्दी में कहीं बाहर होने पर व्यक्ति सक्रिय हुआ।

विज्ञापन


व्यक्ति ने घटना की सूचना उपनिदेशक को दी और छात्राओं को स्कूल ले गए। उक्त छात्राएं छठी, आठवीं और नौवीं कक्षाओं में पढ़ती हैं। उक्त छात्राएं घर से वर्दी में स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन बर्थ डे मनाने के लिए वह स्कूल के बजाए पंचवक्त्र मंदिर जा पहुंची। जहां वह किसी व्यक्ति की पकड़ में आ गईं।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर उपनिदेशक सुशील पुंडीर स्कूल पहुंचे और उनसे बातचीत की। उन्होंने तीनों छात्राओं की काउंसलिंग की। बातचीत में तीनों छात्राओं ने सच बता दिया। उन्होंने बताया कि वह बर्थ डे मनाने के लिए ही मंदिर पहुंची थी, हालांकि बाद में छात्रा का बर्थ डे स्कूल में ही मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने स्कूल प्रबंधन को तीनों छात्राओं के अभिभावकों को घटना के बारे में सूचित करने के निर्देश दिए। इधर, उपनिदेशक ने सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि स्कूल समय के दौरान वर्दी में स्कूल परिसर से बाहर पाए जाने वाले विद्यार्थियों पर नजर रखें। स्कूल समय पर वर्दी के साथ बाहर घूमते हुए पाए जाने पर इसकी सूचना अभिभावकों को भी दें जिससे अनहोनी से बचा जा सके।


उन्होंने जनता से भी अपील की है कि स्कूल समय पर स्कूल परिसर से बाहर वर्दी वाले विद्यार्थी मिलने पर स्कूल प्रबंधन को सूचित करें। वहीं, उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभिभावक बच्चों को सही तरीके से गाइड करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed