फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   save girl, tells by song

बेटी अनमोल सा धन यारो.. सुनकर भावुक हुए दर्शक

Sun, 29 May 2016 05:33 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 29 May 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
save girl, tells by song
सराज क्षेत्र के कुथाह मेले में देवताओं के दर्शन को उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

थुनाग (मंडी)।  जिलास्तरीय कुथाह मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या नरेंद्र ठाकुर के नाम रही। नरेंद्र ने एक से बढ़कर एक नाटियां प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब नचाया। वहीं, स्थानीय कलाकार यशवंत सिंह और बाल कलाकार यशवंत कुमार ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन



यशवंत कुमार ने ..मारे तुंगासिया ऋषियां, तेरी जय जय कार हो, खाणी जलेबी बुरा लगा रे.. गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि ने बाल कलाकार यशवंत की प्रस्तुति से खुश होकर एक हजार रुपये का नकद इनाम दिया। सुरेंद्र कुमार ने ...सइयां तू जो छू ले प्यार से..गाना गाकर माहौल सूफियाना कर दिया। इसके बाद लीलाधर प्रेमी ने शीलू लागा नाटी रा फेरा, कांता देवी ने तू मेरी, मैं तेरा सोनिया, जीणा शोभला हमारे सराजे रा,  हमारे देशा रा दिल हो दिल्ली, मारे पहाड़ा रा दिल शिमला.. से सांस्कृतिक संध्या में खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन


दूसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार नरेंद्र ठाकुर ने ..बेटी अनमोल धन सा यारो, सब सुणा इस गला यारो.. से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। नरेंद्र ने बुधुआ मामा की नाटी गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। मुख्य अतिथि मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन चेतराम ठाकुर रहे। पंचायत प्रधान यंजना शर्मा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed