{"_id":"6abbaa4ddb6ccaf8b3086de2","slug":"sarkaghat-school-won-the-title-of-winner-in-basketball-and-runner-up-in-hockey-mandi-news-c-90-1-mnd1023-215438-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरकाघाट स्कूल ने बास्केटबाल में विजेता और हॉकी में उपविजेता का खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरकाघाट स्कूल ने बास्केटबाल में विजेता और हॉकी में उपविजेता का खिताब जीता
विज्ञापन
कराटे में विद्यालय के छात्र लावण्या ने जीता स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटगढ़ में आयोजित अंडर-19 एवं अंडर-14 खेल प्रतियोगिताओं में सरकाघाट जोन के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से खेल भावना का बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट की अंडर-19 वर्ग ने बास्केटबाल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि हॉकी में टीम उपविजेता रही।
अंडर-14 वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता में भी विद्यालय की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा सरकाघाट जोन ने कुश्ती, कराटे और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। कराटे में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के छात्र लावण्या ने स्वर्ण पदक जीता। विद्यालय की टीमों का नेतृत्व डीपीई नरेंद्र कुमार ठाकुर ने किया। खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में अनिल कुमार, लेखराज, इशिता और प्रिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य आनंद पठानिया ने सभी विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। बास्केटबाल कोच राकेश ठाकुर तथा विद्यालय सचिव डॉ. राहुल सुमन ने भी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।