{"_id":"693c24747e771ae7a001bbba","slug":"sarkaghat-in-mens-category-and-mandi-college-in-womens-category-became-basketball-champions-mandi-news-c-90-1-mnd1001-179111-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पुरुष में सरकाघाट और महिला वर्ग में मंडी कॉलेज बना बास्केटबाल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पुरुष में सरकाघाट और महिला वर्ग में मंडी कॉलेज बना बास्केटबाल चैंपियन
Sat, 13 Dec 2025 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 13 Dec 2025 07:49 AM IST
विज्ञापन
सरकाघाट में अंतर कॉलेज बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दमखम दिखाते हुए खिलड़ी। संव
सरकाघाट (मंडी)। रविंद्र नाथ टैगोर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में चल रही अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हो गया। तीन दिन तक चले इस खेल महाकुंभ में जहां मेजबान सरकाघाट ने पुरुष वर्ग में अपनी बादशाहत साबित की, वहीं महिला वर्ग में वल्लभ कॉलेज मंडी की बेटियों ने बाजी मारी।
समापन समारोह में धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया। अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मेजबान सरकाघाट महाविद्यालय की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए राजकीय महाविद्यालय कुल्लू को 96-84 अंकों के अंतर से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
वहीं, महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक (एमएलएसएम) महाविद्यालय सुंदरनगर ने वल्लभ कॉलेज मंडी को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में वल्लभ महाविद्यालय मंडी और एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर आमने-सामने थे। मंडी की टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए सुंदरनगर को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, मेजबान सरकाघाट और बंजार कॉलेज के बीच हुए मैच में सरकाघाट ने जीत दर्ज कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरआर कौंडल, पुलिस थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक हाजरी, विद्युत बोर्ड के एक्सियन राज कुमार गुप्ता और जिला परिषद सदस्य मनीष कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
प्रदेश को मिला पहला गर्ल्स बास्केटबॉल हॉस्टल
बास्केटबाल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन पर एक ऐतिहासिक क्षण भी देखने को मिला। मुख्यातिथि विधायक चंद्रशेखर ने महाविद्यालय परिसर में प्रदेश के पहले गर्ल्स बास्केटबाल खेल छात्रावास का विधिवत शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने नवनिर्मित कैंटीन भवन का भी उद्घाटन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मेडल और ट्रॉफी से ज्यादा महत्वपूर्ण खिलाड़ी का समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण है। उन्होंने तीन दिनों तक अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना दिखाने के लिए सभी टीमों की सराहना की।