फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sardar Patel's teachings are a source of inspiration: Chandrashekhar

सरदार पटेल की शिक्षाएं प्रेरणास्रोत : चंद्रशेखर

Sat, 01 Nov 2025 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel's teachings are a source of inspiration: Chandrashekhar
मंडी। सरदार पटेल जयंती के अवसर पर एसपीयू मंडी में प्रशासन, एकता और विकसित भारत 2047 विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि चंद्रशेखर सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि आज के भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाने के लिए हमें सरदार पटेल की कार्यशैली, उनके दृढ़ संकल्प और प्रशासनिक दक्षता से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके विचार आज भी प्रशासनिक दक्षता, राष्ट्रीय एकता और सुशासन के लिए मार्गदर्शक हैं।
विज्ञापन

इस दौरान चुरु राजस्थान से आए सेवानिवृत्त आचार्य सुरेंद्र डी सोनी, विशिष्ट अतिथि आचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा, संगोष्ठी संयोजक डॉ. राकेश कुमार शर्मा आदि वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। मुख्यातिथि ने डॉ. राकेश कुमार शर्मा की ओर से संपादित संस्मरण एवं श्रद्धांजलि शीर्षक से प्रकाशित एक विशेष पुस्तक का विमोचन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed