फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Saraj's administration on additional chargeSDM, Tehsildar office remained silent

Mandi News: एडिशनल चार्ज पर सराज का प्रशासन सूने पड़े एसडीएम, तहसीलदार कार्यालय

Fri, 18 Oct 2024 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 18 Oct 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Saraj's administration on additional chargeSDM, Tehsildar office remained silent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यालय अधिकारियों के बिना वीरान पड़े हुए हैं। क्षेत्र के दो उपमंडलों बालीचौकी और थुनाग में एसडीएम के पद अधिकारियों की ट्रांसफर होने से रिक्त पड़े हुए हैं। तहसीलदार थुनाग, बालीचौकी और उपतहसील बागाचनोगी के पद भी काफी समय से खाली पड़े हैं। पूर्णकालिक प्रशासनिक अधिकारियों के अभाव में सरकार ने एसडीएम गोहर को एसडीएम थुनाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। इसी तरह तहसीलदार औट को एसडीएम बालीचौकी का जिम्मा सौंपा गया है। ये अधिकारी अपने कार्यालय के साथ-साथ एसडीएम का एडिशनल चार्ज देख रहे हैं, जिससे इन अधिकारियों पर भी काम का बोझ बढ़ गया है और जनता के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के अभाव में क्षेत्र की जनता को अपने कार्य करवाने के लिए जूझना पड़ रहा है। भौगोलिक परिस्थितियों से जूझ रहा सराज विधानसभा क्षेत्र में 76 पंचायते हैं। लोग हर दिन एसडीएम कार्यालय और तहसीलदार दफ्तर में काम करवाने के लिए आते हैं। लोग मीलों पैदल सफर कर प्रशासनिक कार्यालयों में पहुंच रहे हैं, लेकिन कार्यालय में एसडीएम और तहसीलदार न होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

बागाचुनोगी उप तहसील कार्यालय में पिछले एक माह से नायब तहसीलदार नहीं है, उप तहसील छतरी के नायब तहसीलदार वहां डेपुटेशन पर आते हैं और जितना हो सके लोगों के कामकाज संभालते हैं। स्थानीय निवासी तुलेश कुमार, चेतराम, बलवीर और मनोज ने कहा कि ग्रामीणों के काम लटक रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार का पद जल्द भरने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के अधिकांश पद रिक्त होने पर सियासत भी सुलगने लगी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष भागीरथ शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार सराज विधानसभा क्षेत्र के साथ ऐसा भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रही है। तहसीलदार और एसडीएम के पद न भरना सरकार की विफलता है। उधर, कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी ने कहा कि सराज में अफसरों की तैनाती को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया गया है जल्द ही सभी पदों को भरा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ लोगों को भड़काने का काम करती है, जबकि कांग्रेस सरकार लोगों की हरसंभव मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed