फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sandy Memorial Cricket Tournament, Dhalwan became the winner by defeating Kharoh in the final

Mandi News: सैंडी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, फाइनल में खरोह को हराकर ढलवान बना विजेता

Sat, 07 Feb 2026 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 07 Feb 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
Sandy Memorial Cricket Tournament, Dhalwan became the winner by defeating Kharoh in the final
खरोह में ट्राफी के साथ खुशी जाहिर करते क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम खिलाड़ी। -स्रोत : जाग
भांबला/बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र के खरोह स्थित सैंडी मेमोरियल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को शानदार समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में ढलवान की टीम ने मेजबान खरोह को 4 विकेट से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। प्रतियोगिता में सरकाघाट और धर्मपुर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों की कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खरोह टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट पर 155 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढलवान टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 11.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए और ट्रॉफी अपने नाम की। ढलवान के सौरभ गौतम को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में विजेता ढलवान टीम को 25 हजार रुपये और उपविजेता खरोह टीम को 15 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने के लिए खरोह टीम के लवली राणा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed