फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sandhol Hospital building covered with tarpaulin purchased from donations

Mandi News: चंदे से खरीदे तिरपाल से ढका संधोल अस्पताल का भवन

Tue, 27 May 2025 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sandhol Hospital building covered with tarpaulin purchased from donations
संधोल के निर्माणाधीन सिविल अस्पताल की छत को तिरपाल से ढकते भाजपा पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत
संधोल (मंडी)। सिविल अस्पताल संधोल के भवन को सोमवार से भाजपा ने तिरपाल से ढकना शुरू कर दिया। भाजपा नेता रजत ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ खुद निर्माणाधीन अस्पताल के भवन की छत पर जाकर इसकी शुरुआत की। पूर्व में बैठक कर भाजपा नेता रजत ठाकुर ने संधोल अस्पताल के नए अधूरे भवन का निर्माण शुरू न होने पर कड़ा एतराज जताया था।
विज्ञापन

रजत ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कुछ माह पहले अधूरे निर्माण को लेकर संधोल में दर्जनभर पंचायतों के लोगों के साथ प्रदर्शन किया था। ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार को 31 मार्च तक काम शुरू करवाने का आग्रह किया था। इसके बाद सरकार को दस दिन का समय दिया था, लेकिन कुछ नहीं हो पाया है। इस पर अब चंदा एकत्रित कर तिरपाल से इस अस्पताल भवन को ढका जा रहा है।
विज्ञापन

रजत ठाकुर ने बताया कि पूर्व सरकार ने इस भवन के निर्माण के लिए बजट उपलब्ध करवाया था। सरकार बदलते ही मुख्यमंत्री ने बजट की कमी का रोना रोते हुए समूचे धर्मपुर में निर्माण कार्य बंद करवा दिए। उन्होंने कहा कि पहले चरण में अस्पताल के अधूरे भवन को ढकने के लिए संधोल इकाई के सभी सदस्य, युवक और महिला मंडल के सदस्यों ने घर-घर जाकर चंदा एकत्रित किया है। जमा हुई राशि से एक तिरपाल खरीदा गया है। इस तिरपाल से लाखों रुपये के लगे लोहे को जंग लगने से बचाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मंढोत्रा, चंद्र पाल मंढोत्रा, संत राम, ओम प्रकाश, संधोल के प्रधान कुलदीप चंद, घनाला पंचायत के प्रधान कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed