{"_id":"591f23554f1c1bd520f24fde","slug":"sandeep-appointed-nager-panchyat-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं अध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस समर्थित संदीप वशिष्ठ का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं अध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस समर्थित संदीप वशिष्ठ का कब्जा
मंडी
Updated Fri, 19 May 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
नपं सरकाघाट के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष समर्थकों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। नगर पंचायत सरकाघाट की अध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस समर्थित संदीप वशिष्ठ ने कब्जा कर लिया है। संदीप ने पूर्व अध्यक्ष प्रेम कुमारी ठाकुर को एक वोट से पराजित किया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से सरोज कुमारी काबिज हुईं।
विज्ञापन
अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद एसडीएम एवं चुनाव अधिकारी डा. सुरेश जसवाल की देखरेख में शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया अमल में लाई गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित संदीप वशिष्ठ और प्रेम कुमारी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। सात पार्षदों की नगर पंचायत में संदीप वशिष्ठ के पक्ष में चार और प्रेम कुमारी के पक्ष में तीन वोट ही मिले। प्रेम कुमारी के खिलाफ पार्षद सरोज कुमारी, संदीप वशिष्ठ, देशराज और शकुंतला देवी ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसके बाद नई अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए।
विज्ञापन