{"_id":"68b2f087b0d8b1a80a0747fc","slug":"sameerpur-team-won-the-volleyball-title-mandi-news-c-90-1-ssml1045-167785-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: समीरपुर की टीम ने जीता वाॅलीबाल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: समीरपुर की टीम ने जीता वाॅलीबाल का खिताब
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की 40वीं वर्षगांठ पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बगवाड़ा के प्रधान देशराज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि का प्रधानाचार्य लता पठानिया ने स्वागत किया।
प्रतियोगिताओं में चंभोह, बधानी, सधोट, चोलथरा, समीरपुर, कांगो का गहरा सहित कई स्थानों से आई टीमों ने दमखम दिखाया। वाॅलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में समीरपुर ने चंभोह को हराया।
स्कूल के प्रबंधक हाकम चंद पठानिया ने बताया कि कार्यक्रम के समापन समारोह पर सेवानिवृत्त कला अध्यापक एवं मंदिर कमेटी अवाहदेवी के प्रधान रमेश गुलेरिया ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता, उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। संवाद