{"_id":"66c34c665bdeee0f1f0e9736","slug":"sajyaopiplu-to-sajyaodi-road-will-remain-closed-for-22-days-mandi-news-c-90-1-ssml1026-133647-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 22 दिन तक बंद रहेगी सज्याओपिपलू से सज्याओड़ी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 22 दिन तक बंद रहेगी सज्याओपिपलू से सज्याओड़ी सड़क
Mon, 19 Aug 2024 07:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
आज से दस सितंबर तक सड़क पर पूरी तरह से बंद रहेगी आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल टिहरा के तहत सज्याओपिपलू से सज्याओड़ी सड़क अगले 22 दिनों तक बंद रहेगी। इस सड़क पर 20 अगस्त से 10 सितंबर तक वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति पर उपमंडल अधिकारी नागरिक धर्मपुर ने सड़क के कार्य को पूर्ण करने के लिए यह आदेश जारी किए हैं।
इस सड़क पर सज्याओ से सज्याओड़ी तक के विभिन्न स्थानों पर कंकरीट कार्य किया जाना है। आदेशों में आपातकालीन वाहनों के अलावा अन्य किसी भी वाहनों को जाने की आज्ञा नहीं होगी। विभागीय सहायक अभियंता नरेंद्र राणा ने बताया कि इस सड़क का अपग्रेडेशन का कार्य चल हुआ है। इसमें की कुछ स्थानों पर कंकरीट कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। कंकरीट वर्क पूरा करने के लिए इस सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा। ये आदेश 10 सितंबर तक जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग के तौर पर लौंगणी सज्याओपिपलू भ्राड़ी पाड़छू और पाड़छू से भेड़ी जोढन सड़कों से होकर सफर किया जा सकता है।