{"_id":"56e1b2184f1c1b53418b4568","slug":"sai-hostal-beat-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"साई हॉस्टल बिलासपुर ने मंडी को दी मात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साई हॉस्टल बिलासपुर ने मंडी को दी मात
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के तहत वीरवार को कबड्डी के रोचक मुकाबले हुए। इसमें भारतीय खेल प्राधिकारण (साई) के बिलासपुर छात्रावास की टीम ने मंडी की टीम को मात दी। साई हॉस्टल की टीम ने मंडी को 36-25 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को एएसपी अर्जित सेन ठाकुर ने किया। इस बार कबड्डी प्रतियोगिता जोन स्तर पर हो रही है। इसमें कुल 9 टीमें भाग ले रही है जिसमें मंडी ब्लू, मंडी रैड, कुल्लू, साई छात्रावास बिलासपुर, बिलासपुर जिला, बिजली बोर्ड, हमीरपुर, भ्रुना (नालागढ़) व धनौटा की टीम है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला भ्रुना और बिलासपुर जिला की टीम के बीच हुआ। इसमें भ्रुना की टीम ने बिलासपुर को 30 अंकों के अंतराल से हराया। तीसरा मैच धनौटा और कुल्लू के बीच खेला गया जिसमें धनौटा ने कुल्लू को 35-10, चौथे मैच में साई छात्रावास ने बिजली बोर्ड को 35-20 अंकों से हराया।
विज्ञापन
वीरवार का अंतिम मुकाबला हमीरपुर और मंडी ब्लू के बीच हुआ जिसमें मंडी ने हमीरपुर पर रोमांचक 1 अंक से जीत दर्ज की। इस दौरान जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन टेकचंद शर्मा, अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर व महासचिव हर्ष ठाकुर सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।