फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sai Hostal beat Mandi

साई हॉस्टल बिलासपुर ने मंडी को दी मात

Thu, 10 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 10 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

 शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के तहत वीरवार को कबड्डी के रोचक मुकाबले हुए। इसमें भारतीय खेल प्राधिकारण (साई) के बिलासपुर छात्रावास की टीम ने मंडी की टीम को मात दी। साई हॉस्टल की टीम ने मंडी को 36-25 अंकों से पराजित किया।

विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को एएसपी अर्जित सेन ठाकुर ने किया। इस बार कबड्डी प्रतियोगिता जोन स्तर पर हो रही है। इसमें कुल 9 टीमें भाग ले रही है जिसमें मंडी ब्लू, मंडी रैड,  कुल्लू, साई छात्रावास बिलासपुर, बिलासपुर जिला, बिजली बोर्ड, हमीरपुर, भ्रुना (नालागढ़) व धनौटा की टीम है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला भ्रुना और बिलासपुर जिला की टीम के बीच हुआ। इसमें भ्रुना की टीम ने बिलासपुर को 30 अंकों के अंतराल से हराया। तीसरा मैच धनौटा और कुल्लू के बीच खेला गया जिसमें धनौटा ने कुल्लू को 35-10, चौथे मैच में साई छात्रावास ने बिजली बोर्ड को 35-20 अंकों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार का अंतिम मुकाबला हमीरपुर और मंडी ब्लू के बीच हुआ जिसमें मंडी ने हमीरपुर पर रोमांचक 1 अंक से जीत दर्ज की। इस दौरान जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन टेकचंद शर्मा, अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर व महासचिव हर्ष ठाकुर सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed