फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sahil will showcase his talent at a national-level chess competition.

Mandi News: शतरंज की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे साहिल

Thu, 15 Oct 2026 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Sahil will showcase his talent at a national-level chess competition.
23 से 28 अक्तूबर तक दिल्ली में आयोजित होगी शतरंज प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर के जमा दो के छात्र साहिल ठाकुर का चयन अंडर-19 कैटेगिरी में राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह 23 से 28 अक्तूबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली शतरंज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।

वीरवार को प्रधानाचार्य राजेश डोगरा ने बताया कि हमीरपुर में संपन्न हुई राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में स्कूल के मेधावी छात्र साहिल ठाकुर का चयन हुआ था। वह अब 23 से 28 अक्तूबर तक दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। बताया कि इससे पहले भी स्कूल का पूर्व छात्र सूर्यांश ठाकुर 2025-26 में बंगलूरू में हुई नेशनल लेवल की शतरंज प्रतियोगिता में भाग ले चुका है। स्कूल चेयरमैन विजय जम्वाल पूर्व चेयरमैन ओम मरवाह, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान अजय ठाकुर और स्टाफ ने साहिल ठाकुर की इस उपलब्धी पर परिजनों को बधाई देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed