फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Safety railing broken in Dhelu on Pathankot-Mandi highway

Mandi News: पठानकोट-मंडी हाईवे पर ढेलू में सुरक्षा रेलिंग टूटी

Sun, 25 May 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Safety railing broken in Dhelu on Pathankot-Mandi highway
जोगिंद्रनगर मेंसड़क किनारे गिरा चेतावनी बोर्ड। स्त्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-मंडी हाईवे पर ढेलू के समीप सुरक्षा रेलिंग (क्रैश बैरियर) क्षतिग्रस्त होने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। उधर, जोगिंद्रनगर शहर की गुगली खड्ड के समीप सुरक्षा रेलिंग को दुरुस्त करने के बजाय लोहे की तार से जुगाड़ किया गया है। चेतावनी बोर्ड भी हाईवे पर गिर गए हैं। वाहन चालक मुनीष, अजय और विजय ने एनएचएआई की इस कोताही के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों से संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

पधर के द्रंग में कीचड़ में तबदील हुई सड़क से फिसल कर कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल जोशी ने कहा कि हाईवे पर वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरती जा रही है। मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा रेलिंग को क्षति पहुंची होगी। इसमें सुधार लाने के प्रयास किए जाएंगे। उधर एसडीएम मुनीश चौधरी ने कहा कि ढेलू के समीप सुरक्षा रेलिंग के क्षतिग्रस्त होने का मामला ध्यान में लाया गया है। संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को आवश्यक कार्य करने के लिए कहा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed