फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sadbhavana NGO will plant peepal trees in 11 panchayats of Dharampur

Mandi News: सद्भावना एनजीओ धर्मपुर की 11 पंचायतों में लगाएगी पीपल के पेड़

Mon, 19 Aug 2024 07:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 19 Aug 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
Sadbhavana NGO will plant peepal trees in 11 panchayats of Dharampur
नशे के खिलाफ छेड़ेगी अभियान, बैठक में लिया गया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। सद्भावना एनजीओ की आम सभा अध्यक्ष विजय चंदेल की अध्यक्षता में धर्मपुर में संपन्न हुई। आम सभा में समाज हित के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निर्णय लिया गया कि धर्मपुर विस क्षेत्र की 11 पंचायतों में पीपल के पौधे रोपे जाएंगें। साथ ही नशे को रोकने के लिए अभियान छेड़ा जाएगा। जिसमें बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर नशे से दूर रहने की अपील की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सबसे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिधपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरोटी में पहुंचकर यह जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। गरीब महिलाओं को दी जा रही मासिक विधवा पेंशन को जारी रखा जाएगा। इसके अलावा दो महिलाओं व एक पुरुष को भी मासिक पेंशन शुरू की जाएगी। बैठक में एनजीओ के सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता, सदस्यों में सुभाष ठाकुर, ओमप्रकाश पालसरा, डा. अशोक कुमार, मेहर चंद, ध्यान सिंह कटवाल, राकेश चंचल, अनिल कुमार, विशाल, रजनीश कुमार, साहिल ठाकुर, प्रांजल, एनजीओ के मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed