फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sadar police station Mandi tops in the ranking in the entire state.

Mandi News: रैंकिंग में सदर थाना मंडी प्रदेशभर में अव्वल

Fri, 14 Feb 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sadar police station Mandi tops in the ranking in the entire state.
मंडी। अपराधियों का डाटा बनाने में जुटी मंडी जिले के सदर थाना की महिला आरक्षी इंदिरा और शांति की कर्तव्यनिष्ठ और दूसरे मुलाजिमों के सहयोग से राज्य स्तर पर सीसीटीएनएस रैंकिंग में सदर थाना ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस ने अपराध की रोकथाम, सक्रिय उपायों, असामाजिक तत्वों, एफआईआर और अन्य मानकों को आधार बनाकर प्रदेश के सभी थानों की रैंकिंग जारी की है। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सीसीटीएनएस की रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना सदर मंडी ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर शिमला का ढली थाना और सिरमौर का पांवटा साहिब थाना तीसरे नंबर पर रहा है। सदर थाना (मंडी) ने 33.99 नंबर हासिल किए है। सर्वेेक्षण में थाने की स्थिति, भवन, पुलिस जवानों की तैनाती, कार्यप्रणाली, आम जनता से बर्ताव और मामलों को सुलझाने और निपटाने समेत अन्य कई स्तरों पर पड़ताल होती है। सदर थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर कार्य किए जा रहे हैं। सदर थाना की पुलिस टीम का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। विशेष कर महिला आरक्षी इंदिरा और महिला आरक्षी शांति बधाई की पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



.......
रैंकिंग के लिए सदर थाना प्रभारी और टीम बधाई की पात्र हैं। आगे भी जनता के मुद्दों को लेकर इसी तरह कार्य करें।

-साक्षी वर्मा, एसपी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed