फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Saadabai defeated Banjar College by 130 runs

Mandi News: साड़ाबाई ने बंजार कॉलेज को 130 रन से हराया

Thu, 07 Nov 2024 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 07 Nov 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Saadabai defeated Banjar College by 130 runs
सुंदरनगर में आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर व बिलासपुर की टीम खेलते हुए।
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। इसमें बुधवार को जोगिंद्रनगर और साड़ाबाई कॉलेज की टीमें ने रोमांचक मुकाबलों में जीत हासिल की।
विज्ञापन

बुधवार को पहले मैच में जोगिंद्रनगर ने बिलासपुर कॉलेज को 7 रन से हराकर सुपर नाकआऊट के अगले दौर में प्रवेश किया। जोगिंद्रनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। इसमें कप्तान सौरव सेन ने 56 और अभिषेक ठाकुर ने 20 रन बनाए। बिलासपुर की टीम 18.1 ओवर में 98 रन बनाकर आउट हो गई। बिलासपुर की ओर से शिवांश ने चार विकेट लिए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों में से कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना सका। जोगिंद्रनगर के शशि कुमार ने तीन विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रेस संयोजक अनिल गुलेरिया ने बताया कि दूसरे मैच में साड़ाबाई कॉलेज ने बंजार कॉलेज को 130 रन से हराया। साड़ाबाई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए। इसमें गिरिराज सोनी की शानदार 68 रन की पारी अहम रही। बंजार कॉलेज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 48 रन ही बना सकी और 10.4 ओवर में आउट हो गई। साड़ाबाई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, इसमें विकास कंग और अक्षित ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed