फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   RSS will make society aware on five topics: Pratap

पांच विषयों पर समाज को अवगत करवाएगा आरएसएस : प्रताप

Mon, 08 Sep 2025 04:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 04:02 PM IST
विज्ञापन
RSS will make society aware on five topics: Pratap
राष्ट्र निर्माण की यात्रा में भागीदार बनाने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन

........................
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के हिमाचल प्रचार प्रमुख प्रताप ने कहा कि संघ पांच प्रमुख विषयों को लेकर घर-घर में लोगों को अवगत करवाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पूरी करने जा रहा है। 2 अक्तूबर 2025 को विजयदशमी से शुरू होकर विजयदशमी 2026 तक यह शताब्दी वर्ष चलेगा। संघ समाज को नए संकल्पों के साथ जोड़ने जा रहा है। संघ ने शताब्दी वर्ष के लिए पांच प्रमुख विषय तय किए हैं।

उन्होंने बताया कि ये विषय सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वत्व जागरण और नागरिक कर्तव्य हैं। देश के कोने-कोने में सम्मेलन, सामाजिक सद्भाव बैठकें, सांस्कृतिक उत्सव और व्यापक संपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे। संघ प्रदेश में लगभग 1,000 सम्मेलन, हजारों सेमिनार और संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा। संघ प्रदेश के हर घर में जाकर संपर्क करेगा ताकि समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण की यात्रा में भागीदार बनाया जाए। संघ प्रमुख हस्तियों, न्यायविद, खिलाड़ी, शिक्षाविद, कलाकार और समाजसेवियों से संघ की यात्रा और भविष्य की दिशा पर विचार भी साझा किए जाएंगे। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यह उत्सव केवल संघ का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का उत्सव है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रमुख प्रेम ठाकुर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed